Pages

Monday, 15 May 2017

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला - Indian Institute Of Advanced Study, Shimla

इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे..... 

दिनांक- 12 मार्च 2017, दिन- रविवार 


एक नई सुबह का हम बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। जो कमी कल रह गयी उन सबको नई सुबह के साथ जो पूरा करना है। रोज की तरह समय से आँख खुल गयी। गीजर चलाया पर आधे घंटे में भी पानी गर्म नहीं हुआ तो होटल के मैनेजर को बोला। उसने गीजर ठीक कराया तब जाके नाहने को गर्म पानी नसीब हुआ। घर में सर्दी के मौसम में चाहे मैं रोज ना नाहता हूँ.... पर यहाँ ठेठ सर्दी में जरूर रोज नहा रहा था। ये बात शायद भगवान को भी रास नहीं आयी...  तभी मौसम खुलने का नाम नहीं ले रहा। मैनेजर को कमरे के पैसे दे दिए। वही एक परिवार मिला जो आज ही शिमला आया है। वे कालका-शिमला टॉय ट्रेन से आये थे। उन्होंने बताया कि आज ट्रेन अपने सही समय पर कालका से चली है। तभी तो वो लोग 10 बजे के आसपास शिमला पहुँच गए। सबकी किस्मत हमारी जैसी थोड़ा होती है जो 10 बजे 

Monday, 8 May 2017

यात्रा का दूसरा पहलू : शिमला - Yatra Ka Dusra Pahalu : Shimla

इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे...... 

दिनांक- 11 मार्च 2017, दिन- शनिवार 

वही हमेशा की तरह सुबह 6 बजे आँख खुल गयी। मैं अपनी इस आदत से बहुत परेशान हूँ। अपने घर पर तो मैं 8 बजे तक भी सो लेता हूँ। पर किसी रिश्तेदारी में या अनजान जगह पर चाहे मुझे रात को कितनी भी देरी से नींद आयें, लेकिन सुबह जल्दी आँख खुल जाती है। चाह कर भी मैं ज्यादा देर तक नहीं सो पाता।  इस पर मुझे अभी काम करने की जरूरत है। खैर तैयार हो 8:30 तक हमने होटल पेर्स्टीज को अलविदा बोल दिया। 


बाहर मॉल रोड़ पर आयें तो अभी दुकानें बंद थी। आसमान में बादलों ने अपने विशालकाय पंख फैला रखे थे जिससे वातावरण में ठंड बनी हुई थी। आज हमे इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी देखने जाना था और बाकी बचे समय का

Monday, 1 May 2017

मैं और हसीन वादियां शिमला की - Main or Haseen Vadiyan Shimla Ki

इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे..... 

दिनांक- 10 मार्च 2017, दिन- शुक्रवार  


कुछ देर आराम कर फिर से घूमने को निकल गए। होटल से बाहर आये तो अब धूप निकल रही थी। रास्तों पर गिरी बर्फ धूप के कारण पिघलकर बह रही थी जो हमारे गीले जूतों को और गीला कर रही थी। दोपहर के 3 बज रहे थे। टहलते हुए हम फिर से रिज पहुँच गए। यहाँ क्रेन से बर्फ हटाने का काम जोरो से चल रहा था। बर्फ जल्द से जल्द हट सके और सभी घूमने आये लोगों को परेशानी ना हो इसलिए ये काम बर्फ गिरने के बंद होते ही शुरू कर दिया गया था। कितना ख्याल रखा जा रहा है यहाँ हमारा और हमारे जैसे घूमने आये बाकि लोगों का। कुछ देर के लिए तो वी.आई.पी जैसा महसूस हुआ। लगा जैसे हम कोई अफसर या नेता है और ये हमारा हर तरह से ध्यान रखने की कोशिश कर रहे है। कुछ देर के लिए ही सही इन्होने हमे बतलाया कि हम कितने खास है इनके लिए। अच्छा भी है ये। जहाँ की अर्थ

Monday, 24 April 2017

जाखू मंदिर, शिमला - Jakhu Mandir, Shimla

दिनांक- 10 मार्च 2017 , दिन- शुक्रवार

इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे.... 


अगले दिन सुबह 06:30 बजे नींद खुल गयी। पर्दा हटा खिड़की से बाहर का मौसम देखा तो पाया की रात को बर्फ गिरी थी जो अब पेड़ो और अन्य जगहों पर साफ़ दिखाई दे रही थी। एक-दो फोटो यही से लिए गए। कम्बल छोड़ते ही ठंड लगने लगी। मन में ख्याल आया कि इतनी सर्दी में नहाकर मरना नहीं। नहाने के लिए पूरी ज़िंदगी पड़ी है.....। फिर किसी और दिन नहा लूंगा.....। यही ठंड में बड़बड़ाते हुए ब्रश करने चला गया। लेकिन पानी देख मूंड नहाने का हो गया। पानी बहुत गर्म था और जितना मर्ज़ी उतना इस्तेमाल कर सकते थे। बिना देरी किये नहा लिया और जो ठंड थी अब तक वो भी नहाते ही गायब हो गयी। गर्म पानी में नहाने से शरीर के अंदर तक गर्मी पहुँच गयी जिससे सर्दी लगनी कुछ देर के लिए बंद हो गयी। एक-एक कर सभी तैयार हो गए। 

Monday, 10 April 2017

कालका-शिमला टॉय ट्रेन का सफर- Kalka-Shimla Toy Train Ka Safar



इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे..... 

दिनांक - 09 मार्च 2017 , दिन-गुरुवार 

हम 10:30 बजे कालका स्टेशन पर उतरे। शिमला जाने वाली ट्रेन चलने को तैयार थी। यह हमारे ही वहाँ पहुँचने का इंतजार कर रही थी। सभी कोच के गेट पर टी.टी. कम देशी आदमी खड़े थे। जो फटा-फट सभी के टिकट चेक कर रहे थे। देशी इसलिए क्योंकि इन्होंने वर्दी नहीं पहन रखी थी। ये हमारी-तुम्हारी तरह जीन्स-शर्ट में थे। वो जल्द से जल्द इसको कालका से रवाना करना चाहते थे। क्योंकि यह हावड़ा ट्रेन की वजह से पहले ही 5 घंटे लेट हो चुकी थी। वे इसे और लेट नहीं करना चाहते थे। यहाँ एक ट्रेन लेट होने का मतलब है कि उसके पीछे से चलने वाली सभी ट्रेन लेट होना। और जितनी भी टॉय ट्रेन कालका से शिमला जाती है वही सब शाम को वापस शिमला से कालका आती भी है। इसलिए एक ट्रेन लेट हो गयी तो उस दिन की फिर

Monday, 3 April 2017

लो आखिर आ ही गयी ट्रेन- Lo Aakhir Aa Hi Gayi Train



इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे..... 


ट्रेन प्लेटफार्म पर आने से कुछ सेकंड पहले नीतू स्टेशन पर लगी एल.इ.डी. को बड़े ध्यान देख रही थी। जिस पर ये दर्शाया जा रहा था कि कौन सा डिब्बा कहाँ पर आएगा।  
"हमारा स्लीपर डिब्बा वहां आगे आएगा और हम यहाँ इतने पीछे क्यों खड़े है।" नीतू ने मुझसे कहाँ। 
जिसको मेरे द्वारा डाउनलोड किये एप पर भरोसा नहीं उसको रेलवे द्वारा लगायी गयी एल.इ.डी. पर इतना विश्वास देख मैं हैरान था। मैंने बोला

Thursday, 23 March 2017

अबकी बार शिमला यार -Abki Baar Shimla Yaar



दिनांक- 08 मार्च 2017 ,  दिन- बुधवार 


अपनी शिमला यात्रा के बारे में आपको पहले ही अवगत करा चुका हूँ। शिमला का बहुत नाम सुना था और यह पर्यटकों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। इसलिए इसकी पहचान ने हमे भी अपनी ओर आकर्षित कर ही लिया। इच्छा थी कि शिमला बस से ना जाकर रेल से जाया जाये। गाज़ियाबाद से कालका हावड़ा-दिल्ली-कालका मेल और फिर कालका से शिमला के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन में सफ़र करने पर विचार हुआ। यानी घर से शिमला तक का पूरा सफ़र सिर्फ रेल से। और वैसे भी कालका-शिमला के बीच चलने वाली रेल के बारे में मैंने भी बहुत सुना था।
तो ये मौका कैसे छोड़ पाता ? मेरी पहली पसंद  रेल ही थी। चूँकि मैं यह यात्रा परिवार के साथ करने जा रहा था तो उनकी राय भी जरूरी थी। पत्नी से पूछा कि

Monday, 20 March 2017

गुच्चुपानी, देहरादून का वीडियो - Robber Cave, Dehradun



यह वीडियो गुच्चुपानी का है। इसे रोबर केव के नाम से भी जाना जाता है। यह देहरादून में स्थित है। यह पहाड़ बीच में से दो भागो में बटा हुआ है। और इसकी आकृति ऐसी है कि इससे एक प्रकृति गुफा बनी हुई है जिसके अंदर से पानी जो ऊपर पहाड़ो से आता है, एक छोटे झरने के रूप में गिरता है। पानी कही-कही घुटनों तक मिल जाता है और बहाव इतना तेज होता है यदि चप्पल पहन के इसके अंदर चले गए तो आपकी चप्पल बहने से कोई नहीं बचा सकता। आप भी नहीं। आंनद लीजिये इस वीडियो का। यह सितम्बर 2016 में बनायीं गयी है। 






                                                                                     www.mainmusafir.com (मैं मुसाफिर डॉट कॉम )



Thursday, 16 March 2017

शिमला में ताज़ी बर्फ़बारी का वीडियो - Fresh Snowfall in Shimla

मार्च 10 , 2017 

यह दूसरी वीडियो जाखू मंदिर की। इससे पहले एक और वीडियो अपने ब्लॉग पर पोस्ट की गयी थी। यहाँ बर्फ इतनी तेजी से गिर रही थी कि मात्र 15 मिनट में यहाँ का रास्ता बंद हो गया था। फिर नीचे हमे पैदल ही आना पड़ा। यह वीडियो मैंने अपने मोबाइल के द्वारा बनाई थी। वीडियो देखिये और मजा लीजिये प्रकृति का।






Monday, 13 March 2017

बर्फबारी का वीडियो, जाखू मंदिर, शिमला - Barfbaari Ka Video, Jahkhu Mandir, Shimla



दिनांक- 10 मार्च 2017 , समय- दोपहर 1 बजे 

यह वीडियो उस समय की है जब हम जाखू मंदिर पर थे और अचानक बर्फ गिरनी शुरू हो गयी थी। इस वीडियो में सामने जो मंदिर दिखाई दे रहा है वही जाखू मंदिर है। बाकि इस वीडियो का आनंद ले....। 








Monday, 27 February 2017

मेरी आगामी यात्रा



अपनी इस पोस्ट में मैं किसी यात्रा वृतांत का जिक्र नहीं कर रहा। पिछले कुछ दिनों से मेरे घूमने पर मानो ग्रहण सा लग गया। इन दिनों कही पर भी जाना नहीं हो पाया। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि दिमाग में रह-रहकर घूमने वाला कीड़ा शांत बैठा है। वो तो निरंतर अपनी ओर से प्रयास किये जा रहा है कही घूम आने के लिए। पर मैं ही शांति बनाये हुए हूँ। उसका भी एक कारण है। 

Tuesday, 21 February 2017

कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां चिड़ियाघर के बारे में - Some Important Information About Delhi Zoo


चिड़ियाघर की यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करे......


चिड़िया घर घूम तो लिए और वहाँ उपस्थित लगभग सभी जानवरों और पक्षियों से भी रूबरू होने का पूरा मौका और समय हमे मिला। अब कुछ जानकारियां यहाँ के बारे में भी लिखना ज़रूरी है। आइये शुरुआत करते है -

Monday, 13 February 2017

चिड़ियाघर, दिल्ली (भाग-2) - Delhi Zoo (Part-2)

22 जनवरी 2017, दिन- रविवार  (शेष भाग )


इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे..... 





अब घूमते-घूमते थकान महसूस होने लगी थी। वैसे तो यहाँ घूमने के लिए बैटरी से चलने वाले वाहन भी थे। जिसमे बैठकर पूरे चिड़ियाघर पर नज़र दौड़ाई जा सकती थी बिना थके। लेकिन मैं इसके पक्ष में नहीं था। हम यहाँ घूमने को आये है और ना तो हमारी स्थिति पतझड़ के उस पेड़ के सामान है जिस पर अब कुछ ही पत्ते बचे हो। और ना ही उस लाट साहब की तरह जिसने आज तक अपनी कोमल काया को रास्तों, हवा, धुप, बरसात के समक्ष रखकर अपने आस-पास फैली खूबसूरती को पहचानने उससे दोस्ती करने उसकी तक़लिफों को समझने उससे रूबरू होने की कभी कोशिश तक ना की हो। मैंने तो हमेशा प्रकृति को तवज्जो दी है उसके लिए फिर चाहे कितना भी चलना पड़े कितनी भी थकान हो वो सब मेरे लिए मायने नहीं रखता। हालांकि जीता जागता मानव होने के कारण इन सब चीज़ों से मुझे भी परेशानी ज़रूर हो रही थी पर इन जीवों को देखने की मेरी लालसा ने थकान को मुझ पर हावी नहीं होने दिया। वैसे भी ऐसी

Monday, 6 February 2017

चिड़ियाघर, दिल्ली (भाग-1) - Delhi Zoo (Part-1)

22 जनवरी 2017, दिन- रविवार  


योजना 

पिछले कुछ दिनों से सर्दी अच्छी ख़ासी थी। इसी वजह से कही घूमने जाना भी नहीं हो पाया। पर एक मुसाफ़िर के कदम भला कब तक रुक पाते। घुम्मकड़ लोग ज्यादा दिन तक घर में नहीं रह पाते। जैसे ही कुछ दिन गुजरते है वैसे ही कही घूमने की ललक शुरू हो जाती है। और जो अव्वल नंबर के घुम्मकड़ है, वे लोग इस बात को बहुत ही अच्छे से जानते है। सभी घुम्मकड़ लोगो के गुण लगभग मिलते-जुलते होते है जैसे- बीमार होने पर भी ऑफिस से छुट्टी ना लेना। क्योंकि बीमारी में छुट्टी लेंगे तो फिर घूमने के नाम की छुट्टी कहा मिल पायेंगी ? इसलिए कुछ भी ज़रूरी काम हो या बीमारी, छुट्टी लेंगे तो सिर्फ घूमने के लिए। और मैं भी इन्ही में से एक हूँ। दरअसल ऊपर दिए कुछ शब्दों में मैंने अपना हाल ए दिल ही आपको बताया है। 

Saturday, 28 January 2017

सिटी फारेस्ट-ग़ाज़ियाबाद - City Forest-Ghaziabad

04 दिसम्बर 2016 (दिन- रविवार) 


आज के दिन, घूमने का ना कोई मन था ना कोई पहले से बनाई हुई योजना। मैंने एक हेल्थ इन्सोरेन्स कराया था। जिसके लिए मुझे सुबह पत्नी और बेटे के साथ मेडिकल टेस्ट कराने को जाना था। जिसकी मैंने डॉक्टर से पहले ही अपॉइंटमेंट ले रखी थी। उम्मीद थी कि कम से कम 3 घंटे तो ख़राब हो ही जायेगे और घर से इंदिरापुरम जाना और आना, यह समय अलग से लगेगा। यानी आधा दिन आज इसी काम की भेंट चढ़ने वाला था। इसलिए ही मैंने कहीँ और जाने के बारे में सोचा भी नहीं।

सुबह 8 बजे ही घर से इंद्रापुरम के लिए निकल गए। पहला नंबर होने की वजह से ज्यादा समय नहीं लगा। 11 बजे हम वहाँ से निकल गए। जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो मन कही घूमने को कहने लगा। चिड़ियाघर, दिल्ली...... नहीं नहीं, वहाँ नहीं कही ओर चलते है... ऐसा