Pages

Showing posts with label Rishikesh (ऋषिकेश). Show all posts
Showing posts with label Rishikesh (ऋषिकेश). Show all posts

Monday, 24 July 2017

ऋषिकेश: गंगा, योग और आयुर्वेद का अनूठा संगम - Unique Confluence of Ganga, Yoga and Ayurveda


ऋषिकेश स्टेशन की खूबसूरती और शांति मन को भा रही थी। लेकिन आगे तो बढ़ना ही था। इसलिए स्टेशन से बाहर निकल एक ऑटो में राम झूला जाने के लिए बैठ गया। सुबह का वक्त था, भीड़ का तो कोई मतलब ही नहीं था। इसलिए 5 मिनट में ही, मैं राम झूला पहुंच गया। 

ऋषिकेश, उत्तराखंड के देहरादून जिले में आता है। यह समुंद्र तल से लगभग 1300 फीट ऊचाई पर है। गंगा वैसे तो गौमुख से निकलती है पर कई छोटी-छोटी नदियों के संगम से इसका रूप और विशाल हो जाता है। ऋषिकेश में हमारी पवित्र गंगा, पहाड़ों की डगमगाती गलियों को पीछे छोड़, सीधे और सरलता से बहना सीख

Monday, 3 July 2017

मेरी पहली एकल यात्रा : ऋषिकेश - My First Solo Travel to Rishikesh


13 मई 2017, दिन- शनिवार 




कुछ दिनों से एक किताब पढ़  रहा था। जिसका नाम है "आज़ादी मेरा ब्रांड" जिसमे एक लड़की की यात्रा वृतांत है। जिसने यूरोप के कई देशों की सैर की है और वो भी अकेले (Solo) ही। और वे अकेले यात्रा करके बहुत खुश भी थी। मेरा भी मन ऐसी ही किसी यात्रा की ओर झुकने लगा। किताब पढ़ते-पढ़ते मेरा भी मन हुआ कि क्यों ना मैं भी कभी अकेले यात्रा करू। मेरे अकेले यात्रा का क्या अनुभव रहेगा? मेरी खुशी का पैमाना नीचे को गिरेगा या ऊपर चढ़ेगा ? ऐसे अनगिनत सवालों के जवाब देने को मैं उतावला होता रहा। 

Thursday, 19 January 2017

यात्रा चम्बा और ऋषिकेश की


इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे..... 



10 अक्टूबर 2016 

धनोल्टी से चम्बा लगभग 30 किलोमीटर दूर है। और अभी 1 घंटे का सफर ओर बाकी था। पहाड़ो पर सिर्फ 25-30 तक की रफ़्तार से ही आप वाहन चला सकते है। क्योकि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर घुमावदार मोड़ आते रहते है जो वाहन की रफ़्तार पर ब्रेक लगाने को मजबूर कर देते है। और मोड़ पर मुड़ने पर जैसे ही दोबारा रेस देते है, इतने में अगला मोड़ आ जाता है। इसलिए यहाँ पर किसी भी वाहन की औसत स्पीड 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा ही रहती है। इस बीच भी हमने कई जगह बाइक रोकी। अभी सूरज ढलने में कुछ समय था लेकिन तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर महसूस हो रही थी। और हवा दिन के मुकाबले ठण्डी होने लगी। इस बार हमने ज्यादा देर नहीं की और समय से ही चम्बा पहुँच गए।