इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे....
संग्रहालय जाते समय जब हम नीचे चौराहे पर वापस लौटे तो यहाँ मेरी नज़र एक सुचना पट पर गयी। जिस पर हिमालयन बर्ड पार्क लिखा था। .... जब सामने ही पार्क है तो इसे नज़रअंदाज़ करने का तो कोई सवाल ही नहीं रहा......। जैसे ही पार्क के गेट पर गए तो दो लोग इसमें से निकले और हमसे कहते हुए जा रहे थे कि इसमें मत जाओ। यहाँ कुछ भी नहीं है देखने को......। हम रुके......पर जल्द ही उनकी बातों को पानी ना देते हुए आगे बढ़ गए। 3 टिकट लिए। 2 हमारे और 1 कैमरे का। हमारा 15 रुपए प्रति व्यक्ति और कैमरे का 25 रुपए का टिकट आया। अंदर वाकई में कुछ खास नहीं था। मोर, जंगली मुर्गे और कुछ बत्तख के सिवाये कोई भी पक्षी नहीं था। 5 मिनट में ही इसे देख बाहर आ गए। पर मन को तस्सली थी कि इसे देख आये। ना देखते तो मन में हमेशा टीस ही रह जाती कि सामने से निकल गए और
हिंदी का एक यात्रा ब्लॉग (An Indian Travel Blog in Hindi)
Showing posts with label Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश). Show all posts
Showing posts with label Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश). Show all posts
Monday, 12 June 2017
Monday, 15 May 2017
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला - Indian Institute Of Advanced Study, Shimla
इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे.....
दिनांक- 12 मार्च 2017, दिन- रविवार
दिनांक- 12 मार्च 2017, दिन- रविवार
एक नई सुबह का हम बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। जो कमी कल रह गयी उन सबको नई सुबह के साथ जो पूरा करना है। रोज की तरह समय से आँख खुल गयी। गीजर चलाया पर आधे घंटे में भी पानी गर्म नहीं हुआ तो होटल के मैनेजर को बोला। उसने गीजर ठीक कराया तब जाके नाहने को गर्म पानी नसीब हुआ। घर में सर्दी के मौसम में चाहे मैं रोज ना नाहता हूँ.... पर यहाँ ठेठ सर्दी में जरूर रोज नहा रहा था। ये बात शायद भगवान को भी रास नहीं आयी... तभी मौसम खुलने का नाम नहीं ले रहा। मैनेजर को कमरे के पैसे दे दिए। वही एक परिवार मिला जो आज ही शिमला आया है। वे कालका-शिमला टॉय ट्रेन से आये थे। उन्होंने बताया कि आज ट्रेन अपने सही समय पर कालका से चली है। तभी तो वो लोग 10 बजे के आसपास शिमला पहुँच गए। सबकी किस्मत हमारी जैसी थोड़ा होती है जो 10 बजे
Monday, 8 May 2017
यात्रा का दूसरा पहलू : शिमला - Yatra Ka Dusra Pahalu : Shimla
इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे......
दिनांक- 11 मार्च 2017, दिन- शनिवार
दिनांक- 11 मार्च 2017, दिन- शनिवार
वही हमेशा की तरह सुबह 6 बजे आँख खुल गयी। मैं अपनी इस आदत से बहुत परेशान हूँ। अपने घर पर तो मैं 8 बजे तक भी सो लेता हूँ। पर किसी रिश्तेदारी में या अनजान जगह पर चाहे मुझे रात को कितनी भी देरी से नींद आयें, लेकिन सुबह जल्दी आँख खुल जाती है। चाह कर भी मैं ज्यादा देर तक नहीं सो पाता। इस पर मुझे अभी काम करने की जरूरत है। खैर तैयार हो 8:30 तक हमने होटल पेर्स्टीज को अलविदा बोल दिया।
बाहर मॉल रोड़ पर आयें तो अभी दुकानें बंद थी। आसमान में बादलों ने अपने विशालकाय पंख फैला रखे थे जिससे वातावरण में ठंड बनी हुई थी। आज हमे इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी देखने जाना था और बाकी बचे समय का
Monday, 1 May 2017
मैं और हसीन वादियां शिमला की - Main or Haseen Vadiyan Shimla Ki
इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे.....
दिनांक- 10 मार्च 2017, दिन- शुक्रवार
दिनांक- 10 मार्च 2017, दिन- शुक्रवार
कुछ देर आराम कर फिर से घूमने को निकल गए। होटल से बाहर आये तो अब धूप निकल रही थी। रास्तों पर गिरी बर्फ धूप के कारण पिघलकर बह रही थी जो हमारे गीले जूतों को और गीला कर रही थी। दोपहर के 3 बज रहे थे। टहलते हुए हम फिर से रिज पहुँच गए। यहाँ क्रेन से बर्फ हटाने का काम जोरो से चल रहा था। बर्फ जल्द से जल्द हट सके और सभी घूमने आये लोगों को परेशानी ना हो इसलिए ये काम बर्फ गिरने के बंद होते ही शुरू कर दिया गया था। कितना ख्याल रखा जा रहा है यहाँ हमारा और हमारे जैसे घूमने आये बाकि लोगों का। कुछ देर के लिए तो वी.आई.पी जैसा महसूस हुआ। लगा जैसे हम कोई अफसर या नेता है और ये हमारा हर तरह से ध्यान रखने की कोशिश कर रहे है। कुछ देर के लिए ही सही इन्होने हमे बतलाया कि हम कितने खास है इनके लिए। अच्छा भी है ये। जहाँ की अर्थ
Monday, 24 April 2017
जाखू मंदिर, शिमला - Jakhu Mandir, Shimla
दिनांक- 10 मार्च 2017 , दिन- शुक्रवार
इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे....
इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे....
अगले दिन सुबह 06:30 बजे नींद खुल गयी। पर्दा हटा खिड़की से बाहर का मौसम देखा तो पाया की रात को बर्फ गिरी थी जो अब पेड़ो और अन्य जगहों पर साफ़ दिखाई दे रही थी। एक-दो फोटो यही से लिए गए। कम्बल छोड़ते ही ठंड लगने लगी। मन में ख्याल आया कि इतनी सर्दी में नहाकर मरना नहीं। नहाने के लिए पूरी ज़िंदगी पड़ी है.....। फिर किसी और दिन नहा लूंगा.....। यही ठंड में बड़बड़ाते हुए ब्रश करने चला गया। लेकिन पानी देख मूंड नहाने का हो गया। पानी बहुत गर्म था और जितना मर्ज़ी उतना इस्तेमाल कर सकते थे। बिना देरी किये नहा लिया और जो ठंड थी अब तक वो भी नहाते ही गायब हो गयी। गर्म पानी में नहाने से शरीर के अंदर तक गर्मी पहुँच गयी जिससे सर्दी लगनी कुछ देर के लिए बंद हो गयी। एक-एक कर सभी तैयार हो गए।
Monday, 10 April 2017
कालका-शिमला टॉय ट्रेन का सफर- Kalka-Shimla Toy Train Ka Safar
इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे.....
दिनांक - 09 मार्च 2017 , दिन-गुरुवार
हम 10:30 बजे कालका स्टेशन पर उतरे। शिमला जाने वाली ट्रेन चलने को तैयार थी। यह हमारे ही वहाँ पहुँचने का इंतजार कर रही थी। सभी कोच के गेट पर टी.टी. कम देशी आदमी खड़े थे। जो फटा-फट सभी के टिकट चेक कर रहे थे। देशी इसलिए क्योंकि इन्होंने वर्दी नहीं पहन रखी थी। ये हमारी-तुम्हारी तरह जीन्स-शर्ट में थे। वो जल्द से जल्द इसको कालका से रवाना करना चाहते थे। क्योंकि यह हावड़ा ट्रेन की वजह से पहले ही 5 घंटे लेट हो चुकी थी। वे इसे और लेट नहीं करना चाहते थे। यहाँ एक ट्रेन लेट होने का मतलब है कि उसके पीछे से चलने वाली सभी ट्रेन लेट होना। और जितनी भी टॉय ट्रेन कालका से शिमला जाती है वही सब शाम को वापस शिमला से कालका आती भी है। इसलिए एक ट्रेन लेट हो गयी तो उस दिन की फिर Monday, 3 April 2017
लो आखिर आ ही गयी ट्रेन- Lo Aakhir Aa Hi Gayi Train
इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे.....
ट्रेन प्लेटफार्म पर आने से कुछ सेकंड पहले नीतू स्टेशन पर लगी एल.इ.डी. को बड़े ध्यान देख रही थी। जिस पर ये दर्शाया जा रहा था कि कौन सा डिब्बा कहाँ पर आएगा।
जिसको मेरे द्वारा डाउनलोड किये एप पर भरोसा नहीं उसको रेलवे द्वारा लगायी गयी एल.इ.डी. पर इतना विश्वास देख मैं हैरान था। मैंने बोला
Thursday, 23 March 2017
अबकी बार शिमला यार -Abki Baar Shimla Yaar
दिनांक- 08 मार्च 2017 , दिन- बुधवार
अपनी शिमला यात्रा के बारे में आपको पहले ही अवगत करा चुका हूँ। शिमला का बहुत नाम सुना था और यह पर्यटकों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। इसलिए इसकी पहचान ने हमे भी अपनी ओर आकर्षित कर ही लिया। इच्छा थी कि शिमला बस से ना जाकर रेल से जाया जाये। गाज़ियाबाद से कालका हावड़ा-दिल्ली-कालका मेल और फिर कालका से शिमला के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन में सफ़र करने पर विचार हुआ। यानी घर से शिमला तक का पूरा सफ़र सिर्फ रेल से। और वैसे भी कालका-शिमला के बीच चलने वाली रेल के बारे में मैंने भी बहुत सुना था।
तो ये मौका कैसे छोड़ पाता ? मेरी पहली पसंद रेल ही थी। चूँकि मैं यह यात्रा परिवार के साथ करने जा रहा था तो उनकी राय भी जरूरी थी। पत्नी से पूछा कि
तो ये मौका कैसे छोड़ पाता ? मेरी पहली पसंद रेल ही थी। चूँकि मैं यह यात्रा परिवार के साथ करने जा रहा था तो उनकी राय भी जरूरी थी। पत्नी से पूछा कि
Thursday, 16 March 2017
शिमला में ताज़ी बर्फ़बारी का वीडियो - Fresh Snowfall in Shimla
मार्च 10 , 2017
यह दूसरी वीडियो जाखू मंदिर की। इससे पहले एक और वीडियो अपने ब्लॉग पर पोस्ट की गयी थी। यहाँ बर्फ इतनी तेजी से गिर रही थी कि मात्र 15 मिनट में यहाँ का रास्ता बंद हो गया था। फिर नीचे हमे पैदल ही आना पड़ा। यह वीडियो मैंने अपने मोबाइल के द्वारा बनाई थी। वीडियो देखिये और मजा लीजिये प्रकृति का।
Monday, 13 March 2017
बर्फबारी का वीडियो, जाखू मंदिर, शिमला - Barfbaari Ka Video, Jahkhu Mandir, Shimla
दिनांक- 10 मार्च 2017 , समय- दोपहर 1 बजे
यह वीडियो उस समय की है जब हम जाखू मंदिर पर थे और अचानक बर्फ गिरनी शुरू हो गयी थी। इस वीडियो में सामने जो मंदिर दिखाई दे रहा है वही जाखू मंदिर है। बाकि इस वीडियो का आनंद ले....।
Subscribe to:
Posts (Atom)




