यह वीडियो पनार बुग्याल की है जो सगर गांव से रुद्रनाथ जाने पर रस्ते में पड़ता है। इस मार्ग पर 3 बुग्याल है। यह सबसे ऊपर वाला बुग्याल है। यह छोटा सा वीडियो सुबह सूर्योदय के समय बनाया है।
हिंदी का एक यात्रा ब्लॉग (An Indian Travel Blog in Hindi)
Showing posts with label Utrakhand. Show all posts
Showing posts with label Utrakhand. Show all posts
Monday, 1 July 2019
Monday, 18 June 2018
खेल-खेल में- बरसुड़ी, उत्तराखंड - Khel-Khel me -Barsudi, Uttarakhand
दिनाँक- 13 अगस्त 2017, दिन- रविवार
इस यात्रा को आरम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे....
अगली सुबह 6 बजे उठ कमरे से बाहर गया। मौसम भी खुशनुमा था और मन भी। सचिन जी भी उठ गए। जल्दी से तैयार हो, हम सब पंचायत भवन पहुंच गए। आज एजुकेशन कैम्प है, जिसका आयोजन गांव के स्कूल में होना है। जो यहाँ से 2 किलोमीटर नीचे है। सभी को वही जाना है। पंचायत भवन से कुछ सामान लेकर हम भी चल दिए। निरंतर ढलान उतरते रहे और फोटो लेते हुए चलते रहे। बीच में एक छोटे से झरने के दर्शन हुए, जहाँ लोहे का छोटा सा पुल बना हुआ है। झरने से बहुत कम पानी गिर रहा था। अभी कुछ समय बाद बरसात शुरू हो जानी है। तब इसका यौवन भी पुनः लौट आएगा। यहाँ से कुछ आगे जाने पर बरसुडी गांव का प्राइमरी स्कूल आता है। जिनके प्रधानाचार्य जी के घर पर मैं, सचिन भाई और मुस्तफा भाई, हम तीनो ठहरे हुए है। आज यहाँ जरा सी भी हलचल नहीं थी। कारण था कि आज इस स्कूल के भी सभी विद्यार्थी नीचे वाले बड़े स्कूल में ही जा रहे है। आज सभी को वही एकत्रित होना है। हमारी मंजिल भी वही है फ़िलहाल।
Subscribe to:
Posts (Atom)
