सिटी फारेस्ट, ग़ाज़ियाबाद के पिकनिक स्थलों में से एक है। ये राज नगर एक्सटेंशन पर स्थित है। यहाँ आराम से 3-4 घंटे बिताये जा सकते है। यहाँ साइकिल किराये पर मिलती है। इसके अलावा घुड़सवारी, ऊट की सवारी, नाव की सवारी तथा जीप सवारी का आंनद भी ले सकते है। बच्चों के लिए भी बहुत से झूले मौजूद है जैसे - ट्रेन, मिकी माउस, गोल घूमने वाले आदि। इसके अंदर बच्चों के लिए एक एडवेंचर पार्क भी है। यहाँ इन सबका आनंद लेते हुए खाने का लुफ्त भी उठाया जा सकता है। इसके अंदर मौजूदा कैंटीन में चाउमीन, आइसक्रीम, समोसे, छोले-भटुरे जैसी बहुत से आइटम मिलते है। यह वीडियो (फोटो स्लाइड) सिटी फारेस्ट के अंदर लिए गए कुछ फोटों का संग्रह मात्र है। जिसे दिसम्बर 2016 में लिया गया है। कुल मिलाकर ग़ाज़ियाबाद वासियों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है।
मै कई मर्तबा यहां पर जा चुका हूं वाकई गाजियाबाद व आसपास के लोगो के लिए पिकनिक मनाने का बढिया जगह है यह।
ReplyDeleteजी बिल्कुल ठीक कहा आपने..
Deleteबढ़िया घुमक्कडी आपके द्वारा
ReplyDeleteशुक्रिया भास्कर जी
DeleteWah city forest ke pas se kai baar gujarna hua hai mera, par aaj tak ja nahi sake ek bar jana padega
ReplyDeleteजरूर, एक बार जाना चाहिए आपको भी...कई बार हम अपने आसपास के स्थलों को ही नज़रअंदाज़ कर देते है। ऐसे ही स्थलों में से एक है सिटी फारेस्ट ..
Delete